logo

कल रात से मौसम में होगा बदलाव , धूप निकालने के आसार

winter update 
hhn
धूप निकालने के आसार 
 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी यानी कल तक खुश्क रहने की संभावना है। हालांकि 8 की रात से मौसम में बदलाव आएगा, जिसके बाद बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अल सुबह धुंध रहने की संभावना है। 9 व 10 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश वासियों को 11 जनवरी से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now