हरियाणा के इन जिलों में तेज तूफान के साथ होगी भारी बारिश ! मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट !
There will be heavy rains with strong storm in these districts of Haryana! Meteorological Department issued red alert!
HARDUM HARYANA NEWS
Weather Alert Haryana:
हरियाणा में आज मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। सुबह से ही पूरे हरियाणा में कहीं भीषण तो कहीं झमाझम पानी बरसा है। सोनीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में मौसम विभाग का ओरेंज अलर्ट रहा। अभी तक का बारिश का जो आंकड़ा मिला है, उसमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 95.5 MM बारिश हुई।
वहीं सोनीपत में 64.5 और कुरुक्षेत्र व करनाल में 40 एमएम से ज्यादा पानी गिरा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन बारिश का संयोग बना रहेगा। आज सुबह ही बारिश और तेज हवा के अलर्ट आने शुरू हो गए थे। प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों को छोड़ कर लगभग सभी स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। मानसून की पहली जोरदार बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान रोपाई के काम में तेजी आएगी।
जहां एक ओर किसानों के चेहरे ओर चमक आई है वहीं भारी बारिश के बाद कई शहरों में जल भराव से हालात बिगड़ गए। पानी में ही गाड़ियां बंद हो गई। कुछ निचले क्षेत्रों में तो पानी घरों में भी घुस गया। मौसम विभाग के शाम पांच बजे तक बारिश का जो आंकड़ा जारी किया है, उसमें महेंद्रगढ़ की स्थिति बेहद चौंकाने वाली है। कृषि विभाग केंद्र के पाली सेंटर से जानकारी दी गई कि महेंद्रगढ़ में 24 घटें में 274.5एमएम बारिश हुई है।
मौसम विभाग का आकलन है कि यहां 274.5 एमएम बारिश हुई है। हालांकि वहां के हालात इतनी बारिश को बयां करने वाले नहीं हैं।
हालांकि आमजन का कहना है कि रात को 2 बजे और फिर सुबह 10 बजे के आसपास 2-2 घंटे के करीब अच्छी बारिश हुई है। लेकिन बारिश 274 एमएम नहीं हो सकती। इतने में तो बाढ़ के हालात हो जाते। इस आंकड़े को सही मानें तो सबसे ज्यादा बारिश आज महेंद्रगढ़ में हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम 5 बजे तक यमुनानगर में 95.5एमए, सोनीपत में 64.5एमएम, कुरुक्षेत्र में 41.5 एमएम, कैथल के पुंडरी में 30एमएम, कैथल में औसत 10 एमएम व जींद में 29 एमएम बारिश हुई है। इसी प्रकार करनाल में 40एमएम, गुरुग्राम में 8.5एमएम, मेवात में 8.5एमएम बारिश हुई है। अन्य जिलों के बारिश के आंकड़े फिलहाल नहीं मिले हैं।
प्रदेश के कई जिलों में ओरेंज और कई में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां आसमान पर बादल छाए हैं। IMD की ओर से बताया गया है कि 9 जुलाई को उत्तर हरियाणा के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभवना है। इसके अलावा शेष हरियाणा में भी अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
IMD की ओर से बताया गया है कि 9 जुलाई को उत्तर हरियाणा के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभवना है। इसके अलावा शेष हरियाणा में भी अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
हरियाणा में पिछले करीब एक हफ्ते से मौसम में ठंडक बरक़रार है। हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में इंद्रदेव पूरी तरह मेहरबान है। अधिकतर जिलों में जमकर बारिश दर्ज की गयी है। ऐसे में मौसम विभाग ने हरियाणा के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीँ कई जिलों में तो रेड अलर्ट भी घोषित कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार इन हिस्सों में भारी बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
इंद्री, रादौर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। थानेसर, शाहाबाद। अम्बाला, कालका। बराड़ा जगाधरी छछरौली नारायणगढ़। पंचकुला.
2)हिसार के कुछ हिस्सों, फ़तेहाबाद, टोहाना, रतिया। जगाधरी, छछरौल, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, फतेहाबाद, गन्नौर, रोहतक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
घरोंदा, करनाल इंद्री, रादौर, महम, गोहाना। जुलाना, इसराना, सफीदों, जिंद, पानीपत, असंध कैथल नीलोखेरल नरवाना, टोहाना, कलायत। रतिया, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद अम्बाला कालका, सोनीपत, पानीपत, जींद, यमुनानगर के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ मध्यम तूफान (हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना है।
#Haryana Time of Issue:08/07/2023 22:13Valid upto:09/07/2023 01:13 IST :2) Moderate Thunderstorm (wind speed 40- 60 KMph) with Lightning very likely over parts of SONIPAT, PANIPAT, JIND, YAMUNANAGAR, pic.twitter.com/LBbKTABmLv
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 9, 2023
.png)