हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, कहीं-कहीं हो सकती है बारिश तो कहीं ओलावृष्टि
Feb 1, 2024, 12:41 IST
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 फरवरी को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर हरियाणा में बारिश की संभावना ज्यादा है। 2 फरवरी को फिर धुंध गहरा सकती है। 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। 1 फरवरी को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सतही हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 और 5 फरवरी को 3 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इनके प्रभाव से 5 फरवरी तक पंजाब से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और एक दो जगह ओले गिरेंगे। भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, एक्टिव होंगे ' गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में बिखराव वाली बारिश होगी।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)