logo

Weather Update हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

हरियाणा
 मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग का अलर्ट

हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम 27 अक्तूबर तक खुश्क रहने तथा बीच बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट संभावित। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मजबूती से बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है और एक डिप्रेशन के रूप में केंद्रित हो गया है। आज 22 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 0530 बजे यह अक्षांश 15.4 डिग्री उत्तर और देशांतर 91.2 डिग्री पूर्व के पास था।

23 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। 24 अक्टूबर की सुबह तक यह निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है ।

वहीं, 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के दौरान पुरी व सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। तट से टकराने के समय हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर है, जिसके साथ चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह भारतीय तट से दूर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 12 घंटों के दौरान कमजोर हो जाएगा।

चक्रवाती परिसंचरण तमिलनाडु के ऊपर है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी कर्नाटक तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर है।

एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल


पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई।

गुजरात, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

24 घंटों के बाद ओडिशा के उत्तरी तट और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">