पुलिस के धक्के चढ़े चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले 4 आरोपी ! 3 आरोपी UP के तो 1 हरियाणा का !
4 accused who attacked Chandrashekhar Azad were arrested by the police! 3 accused are from UP and 1 from Haryana!

ऐसे में पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। बीते दिनों भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चार आरोपियों को STF और UP पुलिस ने अग्रवाल ढाबा शहजादपुर अंबाला से Arrest कर लिया है।
HARDUM HARYANA NEWS
देश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन दिन रात कड़ी मेहनत करता है लेकिन बदमाशों की आपराधिक गतिविधियां भी बढे जा रही है। आये दिन किसी न किसी का Murder, लूटपाट-डकैती और जानलेवा हमले जैसे भयानक कृत्य सामने आते रहते हैं।
ऐसे में पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। बीते दिनों भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चार आरोपियों को STF और UP पुलिस ने अग्रवाल ढाबा शहजादपुर अंबाला से Arrest कर लिया है।
पकड़े गए तीन आरोपी यूपी के रहने वाले हैं और एक आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार इन चारों को आज सुबह अंबाला की शहजादपुर पुलिस ने UP पुलिस को सौंप दिया है। इन 4 में से 3 लोग उत्तर प्रदेश के है तो 1 हरियाणा का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन 4 आरोपियों में 3 आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और 1 हरियाणा का है उन्हे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान इन सभी से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। वहीं हमलावरों की हरियाणा में एंट्री के इनपुट के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई थी और इन 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
बता दें कि बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में कुछ युवकों ने चंद्रशेखर पर 4-5 राउंड गोली चला कर हमला किया था। इसमें एक गोली चंद्रशेखर के कमर को छूकर निकल गई थी। उन्हें जिला Hospital में दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ Report दर्ज किया था।