logo

4 लड़कियों ने किया एक युवक के साथ बलात्कार, पता पूछने के बहाने जबरदस्ती बिठाया कार में

4 girls raped a young man, forced him to sit in the car on the pretext of asking his address

4 GIRLS RAPED A MAN
बलात्कार की खबरें तो आप रोजाना देखते और सुनते होंगें लेकिन आज का मामला बहुत अलग है। मामले के अनुसार 4 लड़कियों ने मिलकर एक एक युवक का बलात्कार किया है। पंजाब के जालंधर शहर में बेहद चौंकाने वाली किडनैपिंग की घटना सामने आई है। दरअसल लेदर कॉम्प्लेक्स की एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे कार में सवार होकर आयीं 4 लड़कियां बेहोश करके आंखों पर पट्टी बांध कर किडनैप करके ले गईं। इसके बाद नशीली दवाई खिलाकर और शराब पिलाकर चारों ने उसके साथ रेप किया।
 
HARDUM HARYANA NEWS

जालंधर 

हालांकि जिस व्यक्ति के साथ यह घटनाक्रम हुआ है, उसने थाने में शिकायत नहीं दी। व्यक्ति ने इतना जरूर कहा कि वह विवाहित है। उसके बच्चे भी हैं। घर लौटने पर उसने अपने परिवार को पूरी वारदात के बारे में बताया, लेकिन परिवार ने कहा कि जान बच गई इतना बहुत है। हमें थाने में शिकायत नहीं करनी है।

सेक्सुअल मकसद से की गई किडनैपिंग का दावा करने वाले व्यक्ति ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह फैक्ट्री में लेबर का काम करता है। फैक्ट्री से वह घर जा रहा था कि रास्ते में कपूरथला रोड पर उसके पास आकर एक सफेद रंग की कार रूकी। कार में 4 लड़कियां बैठी थीं, जिनकी उम्र 22-23 साल के करीब थी।

पता पूछने के बहाने से युवक को रोका
व्यक्ति के अनुसार कार चला रही लड़की ने एक पर्ची निकाली और कहा कि हमें इस पते पर जाना है, रास्ता बता दीजिए। जैसे ही वह स्लिप को देखने लगा तो लड़कियों ने उसकी आंखों में कुछ डाल दिया, जिसके बाद उसे दिखाई देना बंद हो गया। वह बेहोश हो गया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया। कार में उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ भी पीछे बांध दिए।

अज्ञात स्थान पर ले जाकर रेप किया
इसके बाद लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे नशीली दवाई खिलाई गई। लड़कियां शराब पी रही थीं तो उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद चारों ने उसके साथ रेप किया। रात को करीब 3 बजे आंखों पर पट्टी और पीछे हाथ बांध कर लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गईंं।

लेदर कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि लड़कियां किसी अच्छे परिवार से लग रही थीं। सभी आपस में अधिकतर अंग्रेजी में ही बात कर रही थीं। जब उससे कुछ कहती थीं तो पंजाबी भाषा का इस्तेमाल करती थीं। बहरहाल लेबर का काम करने वाले व्यक्ति से इनपुट लेने के बाद खुफिया विभाग भी इस मामले की तह तक जाने के लिए अपने अग्रिम कार्रवाई में जुट गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">