श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर डेराप्रेमी की हत्या, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली कत्ल की जिम्मेदारी
Dera Premi murdered on sacrilege of Sri Guru Granth Sahib, Gangster Goldie Brar took responsibility for the murder

HARDUM HARYANA NEWS
चंडीगढ़।
पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में नामजद आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गुरुवार सुबह फरीदकोट में हत्या कर दी गई। प्रदीप को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह अपनी डेयरी खोल रहा था। वहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।
2 मोटरसाइकिल सवार 5 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं। प्रदीप जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद उसे सुरक्षा मिली हुई थी। घटनास्थल पर प्रदीप सिंह डेरा प्रेमी का गनमैन भी साथ था। हमलावरों ने उस पर फायरिंग की।
गोल्डी बराड़ ने ली कत्ल की जिम्मेदारी
वहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में गोल्डी बराड़ के नाम से दावा किया गया कि उन्हें बेअदबी केस में इंसाफ नहीं मिला, इसलिए ऐसा करना पड़ा। हालांकि यह पोस्ट गोल्डी बराड़ ने की या किसी और ने, पंजाब पुलिस की साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।
प्रदीप ने 2015 में बरगाड़ी गांव के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को चोरी कर अंग फाड़ दिए थे। इस पर सिख समुदाय ने विरोध किया था। बाद में उस पर केस दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया। अभी जमानत पर बाहर है। जान से मारने की धमकी के बाद प्रदीप को सुरक्षा मिली हुई थी।