हिसार में पुजारी की बेटी के साथ घर में घुस कर किया दुष्कर्म, जाँच करवाने पर निकली गर्भवती
In Hisar, the priest's daughter was raped by entering the house, got pregnant after getting tested

पीड़िता ने बताया कि उनके घर में शनिदेव का मंदिर बना हुआ है और उसके पापा पुजारी हैं। घर में मंदिर होने के चलते उसके पापा के पास लोगों का आना जाना लगा रहता है।
HARDUM HARYANA NEWS SIRSA
हिसार क्षेत्र के एक गांव से घर में घुस कर युवती के बलात्कार की खबर की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक हिसार के एक गांव निवासी एक युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 16 फरवरी को उसकी माता अपने पीहर गई हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उनके घर में शनिदेव का मंदिर बना हुआ है और उसके पापा पुजारी हैं। घर में मंदिर होने के चलते उसके पापा के पास लोगों का आना जाना लगा रहता है।
पीड़ित युवती ने बताया कि एक दिन लाडवा निवासी अमित कुमार उनके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह रोने लगी तो आरोपित वहां से निकल गया। इसके उपरांत करीब दो माह बाद अमित दाेबारा उनके घर पर आया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपित ने कई बार दुष्कर्म किया।
युवती ने बताया कि तंग आकर उसने अपने माता को आपबीति सुनाई । उसकी माता स्वास्थ्य जाँच करवाने के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। डाक्टर ने चैक किया तो वह गर्भवती निकली। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे कहा था कि उसने इस बारे किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।