राजस्थान मे 15 साल की नाबालिग बनी 4 महीने की गर्भवती, अश्लील फोटो वायरल करने का डर दिखाकर करता था दुष्कर्म
15 year old minor became 4 months pregnant in Rajasthan, used to rape by showing fear of making obscene photos viral
Updated: Jul 25, 2022, 21:42 IST

Rape Pragnate
HARDUM HARYANA NEWS JAIPUR
राजस्थान मे 15 साल की नाबालिग चार महीने की गर्भवती, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था आरोपी
राजस्थान के जयपुर में एक 15 साल की लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। वह 10वीं कक्षा में पड़ती है। कई दिन से पेट में दर्द होने की वजह से पर उसकी मां उसे अस्तपाल लेकर गई। इस दौरान हुई जांच में उसे गर्भवती पाया गया। डाक्टरों द्वारा जारी बच्ची की रिपोर्ट देख मां के होश उड़ गए। इसके बाद मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके का है। यहां रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग लड़की के कई दिन से पेट में दर्द हो रहा था। सोमवार को उसे लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल मे हुई जांच में उसके चार महीने के गर्भवती होने की बात सामने आई। मां ने बेटी से पूछताछ कि तो उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की जानकारी दी। जिसमें बाद मां ने थाने में आरोपी Himanshu के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसकी हिमांशु नाम के एक लड़के से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह उसे लगातार तंग करने लगा। उस पर मिलने के लिए दबाव भी बनाने लगा। करीब पांच महीने पहले वह उसे एक होटल में लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। कई बार उसने उसे अपने और दोस्तों के घर भी बुलाया और ज्यादती की। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो माता-पिता को जान से मार देगा। आरोप है कि हिमांशु ने लड़की के साथ दुष्कर्म के दौरान अश्लील फोटो भी ले लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे मिलने के लिए बुलाता था। वहीं पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि कई दिन से बेटी के पेट दर्द हो रहा था। उसे लगा कि बाहर चीजें खाने से परेशानी हो रही होगी, लेकिन दवा खाने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। पुलिस अपनी कार्रवाई मे लगी हुई है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">