लिव-इन में साथ रह रही प्रेमिका के आरी से किये 35 टुकड़े, 18 दिनों तक लगाता रहा लाश को ठिकाने
Live-in girlfriend was cut into 35 pieces with a saw, kept the corpse hidden for 18 days

HARDUM HARYANA NEWS
दिल्ली
दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देश की राजधानी दिल्ली से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक युवक ने अपनी प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया और उसके बाद उसके शव के आरी से 35 टुकड़े कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने टुकड़ों को रोजाना रात में दिल्ली की कई जगहों पर ठिकाने लगाए थे।
दरअसल, आफताब और श्रद्धा की लव स्टोरी मुंबई में शुरू हुई। एक कॉल सेंटर में काम के दौरान मुंबई में आफताब और श्रद्धा की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवती के परिजनों को दोनों के प्यार के बारे में पता चलने पर उन्होंने विरोध किया। परिजनों के ना मानने पर बाद दोनों ने मुंबई छोड़ दिल्ली में रहने का प्लान बनाया और वहां से आ गए। हालांकि युवती के परिजन उससे सोशल मीडिया से जुड़े थे। सोशल मीडिया के जरिए ही उसका हाल-चाल लेते रहते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के महरौली थाने में विकास मदान वाकर ने 8 नम्वबर को अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं।
उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा मुंबई के मलाड के एक कॉल-सेंटर में काम करती थी। इस दौरान श्रद्धा और आफताब की मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया।
इसके बाद दोनों अचानक मुंबई छोड़ दिल्ली में आकर रहने लगे। सोशल मीडिया से बेटी से जुड़े होने की वजह से पता चला कि दोनों दिल्ली के महरौली के छतरपुर में रहने लगे। मई के बाद बेटी से संपर्क नहीं हुआ। परिजनों को बेटी से बात ना होने पर चिंता सताने लगी।
परिजन 8 नवंबर को सीधे दिल्ली के छतरपुर में उस जगह पहुंचे जहां बेटी किराये के फ्लैट में रहती थी। लेकिन फ्लैट में ताला लगा मिला। विकास यहां से सीधे महरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में जुट गई। बाद में एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया।
उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर में रखे। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया। 18 दिन तक वह रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आता था।