ससुराल वालों ने दामाद को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया, अपनी अर्धांगिनी को लेने गया था ससुराल
The in-laws burnt the son-in-law alive by sprinkling petrol, had gone to take his wife

HARDUM HARYANA NEWS
हरियाणा के कैथल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी की होश उड़ गए। दरअसल कैथल के गांव शिमला में ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जिंदा जला दिया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपनी पत्नी को अपने ससुराल से लेने गया था। ससुराल वाले इससे भड़क गए और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जींद के गांव अमरगढ़ निवासी मृतक के भाई शिव कुमार ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई और चार बहनें है। उसके भाई राजीव कुमार (27)शादी सकीना शिमला जिला कैथल के साथ करीब चार साल पहले हुई थी। उसी परिवार में उसकी बहन साहिल कुमारी की शादी शिमला निवासी सागर के साथ हुई थी।
शिकायत में बताया गया कि उसकी भाभी सकीना उसके भाई राजीव के साथ अक्सर झगड़ा करती रहती थी और परिवार से अलग होने के लिए जिद करती थी। इसके बाद एक साल से उसका भाई राजीव और सकीना जींद में रहने लगे थे। राजीव और सकीना में झगड़ा होता था। झगड़े को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन हर बार समझौता हो जाता रहा। जानकारी के अनुसार उसके भाई के पास एक लड़का एकलव्य जिसकी उम्र करीब तीन साल है।
करीब दो माह पहले सकीना राजीव के साथ झगड़ा करके अपने मायके अपने माता-पिता के पास गांव शिमला चली गई। उसका बहनोई सागर राजीव को कहता था कि तू गांव शिमला आएगा तो तुझे देख लेंगे। रविवार को उसका भाई राजीव सकीना को लेने के लिए गांव शिमला गया था। शिमला में उनकी बहन साहिल, राजीव की पत्नी सकिना, केलो देवी, चंद्रभान, सागर ने राजीव के साथ मारपीट की और तेल छिड़क कर आग लगा दी। इससे राजीव की मौके पर मौत हो गई।
कलायत थाना के जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने साहिल, सकीना, सास केलो देवी, ससुर चंद्रभान, बहनोई सागर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।