लड़के ने शादी से मना किया तो लड़की ने फेंका लड़के के चेहरे पर तेज़ाब
When the boy refused to marry, the girl threw acid on the boy's face

अक्सर आपने देखा और सुना होगा कि लड़की ने शादी से मना कर दिया युवक ने लड़की पर तेज़ाब फेंक दिया। लेकिन आज का मामला जो आपको बताने जा रहे हैं वह बिलकुल विपरीत है। शादी से इंकार किए जाने से नाराज एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया।
HARDUM HARYANA NEWS
सोनीपत।
अक्सर आपने देखा और सुना होगा कि लड़की ने शादी से मना कर दिया युवक ने लड़की पर तेज़ाब फेंक दिया। लेकिन आज का मामला जो आपको बताने जा रहे हैं वह बिलकुल विपरीत है। शादी से इंकार किए जाने से नाराज एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया।
युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल युवक का इलाज शहर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। पीड़ित युवक शहर के गोहाना रोड स्थित मयूर विहार कॉलोनी में रहता है, जबकि आरोपित युवती बिधल गांव की रहने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार श्याम नामक युवक माता-पिता की मौत के बाद मयूर विहार में अपनी बुआ के घर रहता है। उसकी बिधल गांव की रहने वाली अंजली नाम की युवती से दोस्ती थी। बाद में अंजली ने श्याम पर शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया था।
श्याम ने बाकायदा अंजलि को बताया था कि घर वाले शादी की बात से खुश नहीं होंगें। श्याम ने यह बात जब अंजली को बताई तो वो तेश में आ गई। और बाद अंजली ने श्याम पर तेजाब फेंक दियाजिस वजह से श्याम बुरी तरह झुलस गया।
घायल अवस्था में श्याम को शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जंहा से बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।