देसी पिस्तौल समेत तीन कारतूस किए बरामद , चंडीगढ़ में हुई लूटपाट , 2 नाबालिग समेत गैंग के 5 मैंबर किए गिरफ्तार।
:चंडीगढ़ पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में डकैती और लूटपाट के 2 गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों गैंग अब तक 100 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
Jul 26, 2023, 18:45 IST

Country made pistol along with three cartridges recovered, robbery in Chandigarh, 5 gang members including 2 minors arrested.
Hardum Haryana News:चंडीगढ़ पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में डकैती और लूटपाट के 2 गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों गैंग अब तक 100 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, 3 कारतूस, 3 एक्टिवा,13 मोबाइल और एक चाकू बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सूरज सिंह, संजय उर्फ सत्या मोहित तीनों वासी नयागांव सहित 2 नाबालिग के रूप में हुई हैं।
DSP विकास ने बताया की मंगलवार को बॉटनिकल गार्डन के पास एक नाका लगाया हुआ था। वहां पर 3 लोग ग्रे कलर की एक्टिवा पर आ रहे थे।
वह एक्टिवा बिना नंबर प्लेट की थी। इसमें पुलिस ने सूरज सहित दो नाबालिग को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक नाबालिक 4 साल के लड़के के साथ हुए कुकर्म के मामले का भी आरोपी था।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">