logo

हरियाणा में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म ! 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज !

Gang rape with widow woman in Haryana! Case registered against 3 people!

PALWAL GANGRAPE
इसके बाद यहां उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

HARDUM HARYANA NEWS

पलवल

हरियाणा के पलवल में एक विधवा महिला से गैंगरेप का घिनौना कृत्य सामने आया है। महिला यहां काम की तलाश में आयी थी, इस दौरान एक युवक उसे बहका कर खेतों में ले गया।

इसके बाद यहां उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ थाना अंतर्गत रहने वाली एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति की मौत हो गई है। जिस वजह वह काम की तलाश पृथला गई थी। पृथला में उसकी मुलाकात मंडकौला निवासी अशोक से हुई।

इसके बाद अशोक उसे अपनी बातों में बहका कर काम दिलाने के बहाने खेतों में ले गया, जहां पहले से ही उसके साथी बंचारी निवासी धीरज व माहौली निवासी पवन मौजूद थे। यहां तीनों ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने वहां से निकलने के बाद पुलिस थाने जाकर आपबीती सुनाई और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram