हरियाणा में दिखी पति की क्रूरता, 6 साल तक पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक तरीके से गंदा काम

Haryana News : हरियाणा के जींद में विवाहित महिला के साथ उसके ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए मारपीट की, पीडि़ता ने छह साल तक पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण किए जाने के चलते शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। महिला थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद शहरी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था, इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। सास रामरति और ससुर महाबीर ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
पीडि़ता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उसके पति ने छह साल तक लगातार उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया, जिसके चलते उसे शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।