logo

हरियाणा: मंदबुद्धि युवती के साथ 5 महीनों से कुकर्म कर रहा था गांव का युवक ! गर्भवती हुई तो सामने आया पूरा सच !

Haryana: The village youth was misbehaving with a retarded girl for 5 months! When she became pregnant, the whole truth came to the fore!

rape in yamunanagar
महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन से उसे अपनी बेटी की पेट बढ़ा हुआ लग रहा था। जब शक के आधार पर उन्होंने घर पर ही प्रेगनेंसी किट से चेक किया तो उनके होश उड़ गए। टेस्ट के बाद पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।

HARDUM HARYANA NEWS

Yamunanagar:

 हरियाणा में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यह पूरा मामला हरियाणा बूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी जन्म से मंदबुद्धि है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन से उसे अपनी बेटी की पेट बढ़ा हुआ लग रहा था। जब शक के आधार पर उन्होंने घर पर ही प्रेगनेंसी किट से चेक किया तो उनके होश उड़ गए। टेस्ट के बाद पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।

यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मां ने बेटी का पेट बढ़ने पर जब प्रेगनेंसी किट से उसका टेस्ट किया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। युवती ने गांव के एक व्यक्ति पर पांच माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच महीनों से कर रहा था गलत काम

बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी जन्म से मंदबुद्धि है। कुछ दिन से उसे अपनी बेटी की पेट बढ़ा हुआ लग रहा था। शक के आधार पर उसने घर पर ही प्रेगनेंसी किट लाकर उसका टेस्ट किया। जिसमें उसकी बेटी गर्भवती मिली। जब उसने इस बारे में अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिछले लगभग पांच माह से गांव का ही एक युवक उसे पैसों का लालच देकर दुष्कर्म कर रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरोपी उसे गांव के बाहर बने पीर के स्थान पर झाड़ियों की आड़ में ले जाता था। जहां उसके साथ गलत काम करता था। आरोप है कि आरोपी के कई बार गलत काम करने से उसकी मंदबुद्धि बेटी गर्भवती हुई है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">