logo

हिसार:- नाबालिग लड़की के परिजनों को युवक की धमकी, बोल तुम्हारी बेटी को घर से उठाकर ले जाऊंगा

हिसार में नाबालिगा को शादी की धमकी दी ओर युवक ने परिजनों को फोन कर बोला- तुम्हारी बेटी को घर से उठाकर ले जाऊंगा l 

नबलिगा को शादी करने की दे रहा युवक धमकी l
हिसार :- 14 वर्षीय बच्ची को गांव के ही लड़के ने जबरदस्ती शादी करने की धमकी दी।

हरियाणा:- हिसार के एक गांव में 14 वर्षीय बच्ची को गांव के ही लड़के ने जबरदस्ती शादी करने की धमकी दे डाली ओर लड़की के परिजनों के अनुसार, लड़का उनकी बेटी पर कई दिनों से बुरी नजर बनाए हुए है। अब लड़का फोन कर बेटी को उठाकर जबरदस्ती शादी करने की धमकी दे रहा है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने वाले लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

सदर थाने में पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह हिसार के नजदीक गांव में रहती है। वह मेहनत मजदूरी करती है। उसके 2 बच्चे हैं। लड़की की उम्र 14 साल है। उसके पति काम करने के लिए राजस्थान गए हुए हैं। घर पर उसके बच्चे सास-ससुर रहते हैं। बीते दिन जब वह काम से लौटी तो उसके ससुर ने बताया कि कई दिनों से एक लड़का उसके फोन पर उसकी बेटी को उठाकर व जबरदस्ती शादी करने की धमकी दे रहा है।

डर के कारण युवती नहीं निकलती घर से बाहर
उसकी बेटी किसी काम से घर से बहार जाती है तो गली मे बोलता है की तुझे उठा ले जाऊंगा। वह उसकी बेटी पर गंदी नजर रखे हुआ है। डर की वजह से उसकी बेटी घर से बाहर भी नहीं निकलती। लड़के ने फोन कर कहा कि कल 12 बजे तुम्हारी बेटी को उठाकर ले जाऊंगा। धमकी देने वाला आवारा किस्म का लड़का है। सदर थाना पुलिस महिला की शिकायत पर लड़के खिलाफ धारा 354D, 506 व 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">