logo

हरियाणा में रिश्ते हुए तार-तार ! नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म ! आरोपी खुद 5 बच्चों का पिता !

Relations in Haryana strained! Uncle raped his minor niece! The accused himself is the father of 5 children.

Rape in Nuh Haryana
पीड़ित लड़की के दिव्यांग पिता ने बताया कि करीब सात महीने उसकी नाबालिग बेटी को मामा के लड़के आबिद ने बहला-फुसलाकर अपने चंगुल में फंसा लिया और उसके साथ रात के समय डरा- धमकाकर दुष्कर्म किया।

HARDUM HARYANA NEWS

Nuh News:

हरियाणा के नूंह जिले से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 5 बच्चों के पिता ने अपनी नाबालिग भतीजी को बहला- फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन जब नाबालिग को उल्टियां हुई और पेट दिखने लगा तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। नाबालिग लड़की 7 महीने की गर्भवती मिली है।

जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 दिव्यांग है लड़की का पिता

पीड़ित लड़की के दिव्यांग पिता ने बताया कि करीब सात महीने उसकी नाबालिग बेटी को मामा के लड़के आबिद ने बहला-फुसलाकर अपने चंगुल में फंसा लिया और उसके साथ रात के समय डरा- धमकाकर दुष्कर्म किया। कई महीने बीत जाने पर लड़की को उल्टियां हुई और पेट दिखने लगा तो चेकअप में वह सात महीने की गर्भवती मिली। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी ने किसी को बताने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए, उन्हें समाज में बदनाम करने की बात कही थी। इसी डर की वजह से उनकी लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया।

खुले में घूम रहा है आरोपी

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म का है और कहता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार आरोपी के घर होने की सूचना महिला थाना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके साथ ही आरोपी को दो दिन पहले महिला थाना में बुलाया गया था। उसके बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

महिला थाना प्रभारी का बयान नूंह महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर एंगल से सभी तथ्यों को सामने रखकर जांच कर रही है, जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आबिद के खिलाफ IPC की धारा 323, 363, 366, 506 और द प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">