सिरसा: 10 लाख की हेरोइन सहित पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही और उसकी महिला साथी गिरफ्तार!
Sirsa: Sacked Punjab Police constable and his female accomplice arrested with heroin worth 10 lakhs!

सिरसा शहर में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार सजगता से कार्य कर रहा है। इस कड़ी में सिरसा की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पंजाब पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही और उसकी महिला साथी को दस लाख रूपये की हेरोइन के साथ हिरासत में लिया है।
HARDUM HARYANA NEWS
सिरसा शहर में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार सजगता से कार्य कर रहा है। इस कड़ी में सिरसा की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पंजाब पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही और उसकी महिला साथी को दस लाख रूपये की हेरोइन के साथ हिरासत में लिया है।
गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान अमरदीप सिंह और रजनी के रूप में हुई है। बता दें की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी उपनिरीक्षक दाताराम के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम NH-9 क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पूल के निचे रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। त
भी डबवाली की तरफ से आ रही एक कार को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली गयी। इस दौरान दोनों कार सवारों से 106 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत करीबन दस लाख के करीब आंकी जा रही है,बरामद की गयी। इसके साथ ही 75000 की धनराशि भी बरामद की गयी। फिलाहल पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत सदर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पकडे गए बर्खास्त सिपाही अमरदीप के खिलाफ पहले से ही 4 मामले पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज है। वहीँ अमरदीप के साथ पकड़ी गयी महिला साथी का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उदयसिंह मीना ने बताया कि गिरफ्त में लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा।
पकडे गए दोनों आरोपियों से यह भी जानकारी मिली है कि उक्त मादक पदार्थ पंजाब के तरनतारन क्षेत्र से लेकर आये थे और उसे सिरसा के आसपास के क्षेत्र में सप्प्लाई करना था। फ़िलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस में और कौन कौन लोग शामिल है इस बात का भी पता लगाया जाना है।