logo

पुलिस ग्राहक बनकर महिला तस्कर को गई पकड़ने, बाद मे क्या हुआ जाने ?


The police went to catch a woman smuggler posing as a customer, who knows what happened later?
पुलिस

नशा तस्करी करने की आरोपी महिला तस्कर  को पकड़ने के लिए ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस को इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने घेर लिया।(Hardum हरियाणा)  बचाव में पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो लोगों ने पथराव कर दिया। स्थिति हाथ से निकलती देख पुलिस को वहां से भागना पड़ा। बाद में इंदिरा नगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची तो लोगों ने चौकी पर भी पथराव किया। पथराव और लाठीचार्ज के दौरान एक महिला, एक युवक सहित एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायलों को पीजीआई भेजा गया है।

पुलिस ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी तो कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची((Hardum हरियाणा) । बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि करतारपुरा निवासी एक महिला मादक पदार्थ की तस्करी करती है। एंटी नारकोटिक्स विभाग के प्रभारी परविंद्र ने बतया कि इंदिरा नगर पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर नशा खरीदने पहुंच गए। वहां महिला की भूमिका संदिग्ध होने पर पुलिस ने उसको पकड़ लिया और थाने लाने लगी।

महिला को पुलिस थाने लेकर आती तब तक उसका पुत्र घर से बाहर (Hardum हरियाणा)  निकल आया और कार्रवाई का विरोध करने लगा। इस पर पुलिस ने बेटे को भी पकड़ लिया और दोनों को थाने लाने लगी। लेकिन, तब तक यहां लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। कार्रवाई का विरोध किया। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो लोगों ने पथराव कर दिया। वहीं हुक्का बार पर सिविल लाइन पुुलिस ने रात 11 बजे रेड कर 6 लोगों को पकड़ा।

लोग बोले- हिरासत में लेने के समय महिला पुलिस नहीं थी

लोगों ने कहा कि उन्होंने कार्रवाई का इसलिए विरोध किया क्योंकि पुलिस के पास (Hardum हरियाणा)  कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। पुरुष पुलिसकर्मी महिला को खींच कर ले जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करने के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसलिए पथराव करने के लिए विवश होना पड़ा।

वहीं लोगों ने तस्करी को लेकर कई बार संबंधित थाना व पुलिस अफसरों से भी शिकायत की गई थी‌। (Hardum हरियाणा)  लेकिन, हमेशा पुलिस शिकायतकर्ता को ही डरा धमका देती थी। आरोपियों पर कभी एक्शन नहीं लिया। उधर, भीड़ को आक्रोशित देख पुलिसकर्मी वहां से चौकी की ओर भागे। इस पर लोग पथराव करते हुए चौकी तक आ गए। पुलिसकर्मियों ने चौकी में छिपकर जान बचाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">