logo

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने किया वेटनरी पोलिक्लिनिक का निरीक्षण

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने राजकीय वेटनरी पोलिक्लिनिक व कार्यलय वीर्य कोष अधिकारी, सिरसा का औचक निरीक्षण किया।

ss
वेटनरी पोलिक्लिनिक सिरसा में निरीक्षण के दौरान पोलिक्लिनिक में पशुधन हितार्थ किये जाने वाले पशु चिकित्सा संबंधित सर्जरी व उपचार बाबत कार्यरत पशुचिकित्सा विशेषज्ञों व उपचार के लिये आये हुये पशुपालकों से संवाद किया

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने किया वेटनरी पोलिक्लिनिक का निरीक्षण


सिरसा।

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने राजकीय वेटनरी पोलिक्लिनिक व कार्यलय वीर्य कोष अधिकारी, सिरसा का औचक निरीक्षण किया।

वेटनरी पोलिक्लिनिक सिरसा में निरीक्षण के दौरान पोलिक्लिनिक में पशुधन हितार्थ किये जाने वाले पशु चिकित्सा संबंधित सर्जरी व उपचार बाबत कार्यरत पशुचिकित्सा विशेषज्ञों व उपचार के लिये आये हुये पशुपालकों से संवाद किया तथा निरीक्षण दौरान एक बेसहारा कुतिया का नंसबदी हेतू की गई सर्जरी व आई सी आई सी आई फांऊडेशन द्वारा जिला रोग निदान प्रयोगशाला को दी गई आटोहिमेटो एनालायजर मशीन का भी अवलोकन किया।

वीर्य कोष अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण दौरान सीमन व तरल नाइट्रोजन गैस सप्लाईए बकरी प्रजाति में कृत्रिम गर्भाधान बारे डा. राकेश निंबरिया, वीर्य कोष अधिकारी से विस्तार से चर्चा की तथा गाय-भैंस में कृत्रिम गर्भाधान से जुड़ी समस्याओं व आवश्यक उपकरणों बारे जानकारी ली।

अध्यक्ष ने डा. विद्यासागर बांसल के मार्गदर्शन में किये जा रहे विभागीय कार्यों की व विशेष तौर पर वेटनरी पोलिक्लिनिक व सघन पशुधन विकास परियोजना सिरसा के प्रांगण में स्वच्छता का अवलोकन उपरांत सराहना की। अंत में उपनिदेशक व वीर्य कोष अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों ने अध्यक्ष का सिरसा पंहुच कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करने हेतू आभार प्रकट किया।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram