अभय शाह बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री

सिरसा।
देश की शीर्ष व्यापार संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को अधिक सुदृढ़ और व्यापक बनाए जाने के क्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों, जनपदों, महानगरों में सक्रियता,
जारूकता, एकजुटता तथा निरंतरता हेतुगठन/पुनर्गठन प्रक्रिया निरंतर गतिमान है। राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर संगठन को और अधिक व्यापक, सुदृढ़ एवं गतिशील बनाए जाने
हेतु सिरसा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभय शाह को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय बोर्ड एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से परामर्श के उपरांत हरियाणा प्रदेश का
प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे व्यक्तिगत और संगठनात्म सामूहिक प्रयासों से संगठन को गति और संगठन की व्यापक
आधारभूत सरंचना से देश के उद्यमी एवं व्यापारिक हितों की रक्षा में सहभागिता करेंगे। अभय शाह ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय बोर्ड, वरिष्ठ पदाधिकारियों, भारतीय उद्योग
व्यापार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला चेयरमैन गंगाराम गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया
और आश्वस्त किया कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेंगे।