logo

बाबा साहेब ने संविधान के रूप में रखी राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव: भूपेश मेहता

Baba Saheb laid a strong foundation of national development in the form of Constitution: Bhupesh Mehta

nn

बाबा साहेब की जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


सिरसा।

वरिष्ठ भाजपा नेता व रोटरी गवर्नर भूपेश मेहता ने कहा कि भारत को आज वैश्विक स्तर पर उन्नत बनाने के लिए जिस प्रकार भाजपा सरकार तेजी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

नेतृत्व में आगे बढ़ रही है, उस विकास की डगर का रास्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सर्वश्रेष्ठ संविधान की रचना कर निर्धारित किया था। वे रविवार को बाबा साहेब की 133वीं

जयंती पर बाबा साहेब अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व में सबसे बेहतर संविधान है जिसमें

सभी वर्गों के विकास का रास्ता सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने उस दौर में सर्वाधिक शिक्षा ग्रहण की जब उनके समाज के लिए आगे बढऩे के लिए

कमत्तर संभावनाएं थी। उनका शिक्षित बनो, संगठित रहो का नारा और सिद्धांत सभी को विकास करने की प्रेरणाएं देता है। उन्होंने कहा कि आज भी जब भी कोई भी शासन

व्यवस्था किसी संकट में आ जाए तो संविधान में पहले से ही उसके निदान का रास्ता बताया गया है, जिससे भारत में किसी भी प्रकार का संवैधानिक संकट नहीं आ सकता।

इस अवसर पर उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह बराड़, डॉ. राजकुमार निजात, नरेश पंवार, सुखविंद्र दुग्गल, रामरत्न इंदौरा, बलविंद्र सिंह जोसन,

अधिवक्ता दिनेश टांटिया, पवन सिंगला व प्रेम सैनी ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बाद में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता स्थानीय झूंथरा

धर्मशाला में भाजपा एससी मोर्चा द्वारा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद नागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर

माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">