logo

प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन

प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा सिरसा की ओर से शुक्रवार को डीआरओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ss
ज्ञापन सौंपने आए दानाराम, भूप सिंह, रामस्वरूप, कृृष्णलाल, महावीर, विनोद, बहन कृष्णा, ममता रानी, निर्मला सहित अन्यों ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक अखिल भारतीय अध्यात्मिक एवं सामाजिक रजिस्टर्ड संगठन है

प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन


सिरसा।

प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा सिरसा की ओर से शुक्रवार को डीआरओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने आए दानाराम, भूप सिंह, रामस्वरूप, कृृष्णलाल, महावीर, विनोद, बहन कृष्णा, ममता रानी, निर्मला सहित अन्यों ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक अखिल भारतीय अध्यात्मिक एवं सामाजिक रजिस्टर्ड संगठन है, जिसका केन्द्रीय कार्यालय पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम पोस्ट मऊ तहसील व्यौहारी जिला शहडोल मध्यप्रदेश में स्थित है।

जिसके संस्थापक संचालक परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज हैं। जिनके आशीर्वाद से भारत एवं अन्य देशों में 25 लाख लोग नशामुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि योगीराज शक्तिपुत्र के शिष्य एवं अनुयायी समाज में आपसी भाईचारा बनाते हुए समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान बनाते हुए व्यक्ति निर्माण करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया कि यह संगठन प्रदेश में पिछले 30 वर्षों से समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कार्य कर रहा है। जिस प्रकार सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है, ठीक उसी प्रकार प्रदेश को सम्पूर्ण नशामुक्त करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नशे के दुष्प्रभाव से अनेकों प्रकार के अपराध जन्म ले रहे हंै।

उन्होंने हाल ही में जहरीली शराब के कारण हुई मौतों को इसका ज्वलंत उदाहरण बताया। युवा पीढ़ी दिन-प्रतिदिन नशे से ग्रसित हो रही है। अगर नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया तो आने वाली पीढिय़ों का भविष्य अन्धकारमय हो जाएग। उन्होंने बताया कि आगामी 2 दिसम्बर 2023 को कुरूक्षेत्र में हरियाणा प्रदेश संगठन से जुड़े स्वयंसेवी कार्यकर्ता एक नशा मुक्त भारत जनजागरण पद यात्रा का आयोजन कर रहे हैं।

2 दिसम्बर 2023 को कुरूक्षेत्र नशामुक्ति पदयात्रा भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव अजय अवस्थी के नेतृत्व में सम्पन्न की जायेगी। उन्होंने भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से आह्वान किया कि हरियाणा प्रान्त में पूर्णतय नशे पर पाबन्दी लगाने के साथ-साथ पूर्ण शराबबन्दी लागू करते हुए प्रदेश को नशामुक्त घोषित किया जाए।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram