भूपेश मेहता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला पहुंचा नेहरू पार्क
![भूपेश मेहता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला पहुंचा नेहरू पार्क](https://hardumharyananews.com/static/c1e/client/98061/uploaded/267615070073331af36d49930b334388.jpg?width=968&height=540&resizemode=4)
सिरसा।
वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता व अनन्य मेहता के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों का गाडिय़ों का काफिला शनिवार को नेहरू पार्क पहुंचा
जिनके हाथों में भाजपा के झंडे मौजूद थे
और सभी कार्यकर्ता भाजपा का जयघोष कर रहे थे। इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने अपने कार्यालय में एकत्रित सैकड़ों पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए
कहा कि शनिवार को भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर अपना नामांकन भरेंगे और उनका नामांकन भरवाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता
शामिल होंगे। भूपेश मेहता ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पूरे देशभर में करवाए गए विकास कार्यों का डंका बज रहा है और लोगों में
भाजपा की विजय के प्रति पूरी तरह से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देशवासियों में भाजपा के प्रति विश्वास व भरोसा बढ़ा है, उससे ये निश्चित कहा जा सकता है कि
इस बार भाजपा 400 पार का अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिला ने पार्टी का जयघोष करते हुए नेहरू पार्क की ओर कूच किया। इस काफिले में
डॉ. राधेश्याम खुराना, सुखविंद्र दुग्गल, एडवोकेट संजय मेहता, लक्ष्मण तंवर बप्पां, वीना रानी, पवन माली, राजकुमार मेहता, गणेश मेहता, कृष्ण कुमार, शेर सिंह कानूनगो,
मांगेराम मांडिया, सुभाष मेहरा, दीपक वाल्मीकि, महावीर डिंग, रेखा सोनी, सरोज देवी, आशा रानी, निर्मला देवी, रामरत्न इंदौरा, सुनीता वर्मा, निर्मला देवी, खुशीराम शेरपुरा,
मंजीत कंवरपुरा, अमित रोहिल्ला, प्रेम सैनी, लाल सिंह बाजीगर, हरिचंद मेहता तलवाड़ा, सरोज सोनी, विनोद चाडीवाल, संजय मेहता, एडवोकेट किरण नैन, दिनेश टांटिया एडवोकेट, प्रदीप सोनी व रवि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।