logo

मधुर मिलन समारोह में पूर्व राज्यपाल से मिलने उमड़ा जनसमूह

People gathered to meet the former Governor in a sweet meeting ceremony.

nn

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हारे का सहारा ट्रस्ट करवाएगा 111 कन्याओं की शादियां: प्रो. गणेशीलाल
मिलन समारोह में लोगों से मुखाबित हुए पूर्व राज्यपाल, किया भोज
सिरसा। हारे का सहारा ट्रस्ट द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हंै, इसी कड़ी में देश के यशस्वी, ऊर्जावान प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 111 कन्याओं की सामुहिक शादियां करवाई जाएंगी। शादियों का पूरा खर्च ट्रस्ट की ओर से वहन किया जाएगा। इसके अलावा गरीब कन्याओं के लिए शिक्षा व महिलाओं के लिए सिलाई मशीनों की भी व्यवस्था की जा रही है। उक्त बातें उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के हिसार रोड स्थित आवास रॉयल हवेली में 13 बैसाखी के पावन अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में उपस्थित जनसमूह से कही। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रो. गणेशीलाल ने बताया कि इन शादियों के लिए कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आवेदन कर सकता है। इसके बाद पूर्व राज्यपाल ने जनसमूह के साथ भोज भी किया। इस मौके पर समाजसेवी मनीष सिंगला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गरीब कन्याओं की शादियां, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें, ट्राईसाइकिल सहित कृत्रिम अंगों का भी वितरण किया जा रहा है, ताकि किसी असहाय व्यक्ति की जितनी हो सके मदद की जा सके।  

शायद ही कोई देश होगा, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी को प्रणाम करता होगा: प्रो. गणेशीलाल
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि दुनियां में शायद ही कोई ऐसा देश होगा, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी को प्रणाम करता होगा, सफाई कर्मचारियों के चरण धोता है, जी-20 से जी-21, पूरे ब्रह्मांड को एक करना। ये विकसित भारत का ही नमूना है। प्रधानमंत्री की सोच है कि पूरा विश्व सुखमय बने, यही कमल के फूल का मतलब है। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तुरंत प्रभाव से राम मंदिर  का निर्माण करवाकर 500 वर्षों का कलंक धोया है, धारा 370 को खत्म कर जम्मू में शांति कायम करने जैसे अनेक उदाहरण हंै। उन्होंने कहा कि उड़ीसा में भी पहली बार भारत माता के चित्र को राजभवन में स्थापित किया, जोकि वहां की महिलाओं से स्थापित करवाया। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि पूरा विश्व एक होने जा रहा है। सिरसा में कमल खिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमल तो खिला हुआ है, बस देखने वाले की नजर का फर्क है। इस बार जनता प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार के नारे को अपने समर्थन से सार्थक करेगी।
जनसमर्थन से साकार होगा 400 पार का नारा: अशोक तंवर

कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने भी शिरकत की। अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार नारा है, अबकि बार 400 पार। इस नारे को जनसमर्थन से इस बार साकार करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव व विकासपरक सोच से ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ-साथ कार्य भी किए हंै, जिसके कारण आज देश ही नहीं, विश्व के भी अनेक देश लोहा मानते हंै। अशोक तंवर ने कहा कि उनके सामने विपक्षी दलों का कोई भी उम्मीदवार टिक नहीं पाएगा। जनता का सहयोग उनके साथ है।

पावर लिफ्टिंग के चार बार गोल्ड मेडलिस्ट गुरजाप सिंह को किया सम्मानित:
हिसार लोकसभा चुनाव प्रभारी, सिरसा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी के भांजे गुरजाप सिंह को पावर लिफ्टिंग में 4 बार गोल्ड मेडलिस्ट रहने पर प्रो. गणेशीलाल ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि गुरजाप सिंह ने सिरसा ही नहीं, प्रदेश व देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने गुरजाप को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

ये रहे मौजूद:
 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, सुरेंद्र आर्य, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, डॉ गंगा सागर केहरवाला, रेणु शर्मा, भूपेश मेहता, जसविंद्र पाल पिंकी, गौरव जिंदल, हरपिंद्र शर्मा, राजिंद्र रेनु, जेपी गुप्ता, हर्ष खुराना, सांवर मल गुज्जर, योगेश गर्ग, विरेंद्र तिन्ना, राजेंद्र सिंह रेनु, लोकसभा मीडिया प्रभारी कपिल सोनी एडवोकेट, किसान एस सी मोर्चा अध्यक्ष विनोद नागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना शर्मा, बलवंत शैली, हनुमान कुंडू, मुकेश लाखलान, रोहताश जांगड़ा, सतपाल मेहता, अंजनी बांसल, आशा गनेरीवाला, चांद गुंबर, सुमन शर्मा, सुमित, बलजिंद्र जोसन, काशल्या वर्मा, विजय अरोड़ा, विजय सेठी, अजय शेरपुरा, सुभाष चौधरी, राकेश मुन्ना, सोनू सलारपुर युवा भाजपा नेता, निशान हुंडल, प्रगट सिरसा, कृष्ण अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">