logo

जिला प्रशासन द्वारा लोस चुनाव में प्रयोग होने वाले टैंटेज सहित 91 वस्तुओं के रेट किए निर्धारित

Rates of 91 items including tantage used in Lok Sabha elections have been fixed by the district administration.

nn

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार

कैथल, 8 अप्रैल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि

आगामी लोकसभा में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च के आंकलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा चुनाव में प्रयोग होने वाले टैंटेज, खाने-पीने सहित 91 वस्तुओं के रेट निर्धारित किए गए हैं।

लोकसभा उम्मीदवार चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार कुल 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है।

          जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थियों द्वारा चुनाव के प्रचार में प्रयोग होने वाले टैंटेज, खाने-पीने सहित 91 वस्तुओं

को आयुक्त, उप आबकारी एवं कराधान कुरूक्षेत्र द्वारा निर्धारित किए गए हैं। चुनाव में प्रतिदिन के हिसाब से प्रयोग होने वाले खाने-पीने वाली वस्तुओं में चाय 10 रुपये, दूध पत्ती

20, कॉफी 25, समोसा 17, ब्रेड पकोड़ा 17 रुपये, गुलाब जामुन 210 रुपये प्रति किलो, लंच प्लेट 100 रुपये, जूस 30 रुपये प्रति 250 ग्राम, कोल्ड ड्रिंक प्रिंट रेट, वॉटर कैंपर

30 रुपये निर्धारित किया है। इसी प्रकार टैंटेज में कुर्सी 20 रुपये, हरा मैट 120 रुपये प्रतिदिन, लाल मैट 110 रुपये प्रतिदिन, छोटा गेट 5 हजार रुपये प्रतिदिन, एसी कूलर

500 रुपये प्रतिदिन, पानी वाला पंखा 200 रुपये प्रतिदिन, सोफा 500 रुपये प्रतिदिन, जनरेटर 6 केवी से 25 केवी तक 600 रुपये से 1200 रुपये तक, लाउड स्पीकर 2000

रुपये प्रतिदिन, होटल का कमरा 1400 रुपये से 1700 रुपये, धर्मशाला का कमरा 500 रुपये प्रतिदिन, कार्यालय का किराया 1500 रुपये प्रतिदिन, ढोल वाला 5 हजार रुपये

प्रतिदिन, कपड़े का बैनर 50 रुपये प्रति फीट, कपड़े का झंडा 60 रुपये प्रति पीस आदि निर्धारित किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">