logo

भारत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्रों पर की विशेष व्यवस्थाएं : जिला निर्वाचन अधिकारी

Election Commission of India made special arrangements at polling stations for the elderly above 85 years of age and the disabled: District Election Officer
NN

जिला में 85 वर्ष से अधिक के 11118 वोटर व 2827 दिव्यांग वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग


रेवाड़ी, 19 मार्च


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भारत चुनाव आयोग ने दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं ताकि वे अपने

मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहें। 


 डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला में 11118 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक हैं, जिनमें 4246 पुरूष व 6872 महिलाएं तथा 3827 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें 2511 पुरूष व 1316 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों

के मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पोलिंग स्टेशन पर रैंप, व्हील चेयर, लाने व ले जाने की व्यवस्था, मेडिकल किट आदि की व्यवस्था करने के साथ-साथ एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवकों को उनकी सहायता के लिए तैनात

किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत चुनाव आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनावों से सम्बन्धित जानकारी के लिए सक्षम एप भी बनाया है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग तथा अध्यापक बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित

जानकारी दें और उन्हें अपने अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहें।
----------

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now