logo

कर्मचारी मतदान के लिए आमजन को करें प्रेरित : अतिरिक्त उपायुक्त

Employees should motivate the general public to vote: Additional Deputy Commissioner
nn

-एडीसी डा. विवेक भारती ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, मतदान को लेकर दिलाई शपथ


सिरसा, 09 अप्रैल।


उपायुक्त आर के सिंह के निर्देशानुसार स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती ने मंगलवा को जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक

निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में समय पर आने व उपस्थित रहने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था बनाए रखने बारे दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने अपने

कार्यालय के समक्ष स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कर्यालय निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर भी चैक किए। उन्होंने शिक्षा विभाग, डीडीपीओ, डीआरओ, डीएफएससी, डीएसओ, ट्रेजरी

आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालयों में पहुंचे और अपना कार्य पूरी निष्ठïा व ईमानदारी से करें ताकि कार्यालयों में आने वाले लोगों

को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्यों में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर आने व जनसमस्याओं का तत्परता से निवारण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला में चलाई जा रहे

सिरसा का अभिमान, शतप्रतिशत मतदान की मुहिम को मजबूत बनाएं, ताकि आने वाली 25 मई को हर मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए घरों से बाहर निकले।

स्वयं भी मतदान करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">