भाजपा की कुनीतियों से देश की जनता बेहाल: छिंद्रपाल सिंह

सिरसा।
बाबा बंता सिंह भवन रानियां में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की मीटिंग कॉमरेड छिंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई।
सर्वप्रथम भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रखर वक्ता कॉमरेड अतुल कुमार
अनजान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया।
कामरेड अनजान किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु बनाए गए डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग के भी सचिव थे।
मीटिंग में देश की राजनीतिक स्थिति की चर्चा करते हुए बताया गया कि
अगामी लोक सभा चुनाव में सिरसा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन की उम्मीदवार कुमारी शैलजा को कामयाब बनाना समय की जरूरत है।
इस समय हमारे देश का भविष्य वर्तमान चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा। भाजपा शासन के केन्द्र में गत दस सालों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं अमीरी-
गरीबी की खाई बहुत ज्यादा गहरी हुई है,
जिसमें आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री अपनी बयानबाजी द्वारा दुनियां में उपहास का केन्द्र बन रहे हैं।
महिलाएं, दलित, पिछड़ी जातियां, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाजपा शासन में सुरक्षित नहीं हैं। मजदूरों, किसानों एवं कर्मचारियों के सभी मसले अनसुलझे पड़े हैं,
इसलिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जो इण्डिया गठबंधन का भाग है, देश के सभी सूझवान वोटरों से अपील करती है कि
इस चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन सरकार को करारी हार दी जाए,
ताकि देश में विभाजनकारी, संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी शक्तियों से देश को बचाया जा सके।
बैठक में कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क, डॉक्टर प्रीतपाल सिद्धू, हरदेव जोश व बलराज सिंह बनी ने विचार व्यक्त किए।
मीटिंग में कामरेड जगदीश डबवाली, विक्रमजीत पूर्व सरपंच, बलजीत सिंह, बाबा बलवंत सिंह, जागीर सिंह एवं प्रमपाल सिंह उपस्थित रहे।