श्री गंगा जी में लावारिस अस्थियों का विसर्जन करेगा श्री नीलकंठ समाजसेवा ट्रस्ट
Shri Neelkanth Social Service Trust will immerse unclaimed ashes in Shri Ganga.
सिरसा।
श्री नीलकंठ समाजसेवा ट्रस्ट की एक बैठक भादरा बाजार स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में हुई। बैठक में ट्रस्ट के आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई। संस्था के ट्रस्टी जनक दाबड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा
लंबे अरसे से लावारिस अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया जाता है। इस बार 24 मार्च को लावारिस अस्थियों का विसर्जन श्री गंगा जी में करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 23 मार्च को ट्रस्ट के
पदाधिकारियों व सदस्यों का जत्था अस्थियों को लेकर शाम 5 बजे शिवपुरी सिरसा से हरिद्वार के लिए रवाना होगा और अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान के साथ प्रवाहित किया जाएगा। बता दें कि
ट्रस्ट की ओर से नववर्ष पर श्री नीलकंठ में भंडारा, दोनो शिवरात्रि के अवसर पर शिवपुरी सिरसा में भंडारे लगाए जाते है। इसके अतिरिक्त अन्य समाजहित कार्य भी किए जाते है। इस मौके पर
संरक्षक वीना मुंजाल, राजेश फुटेला, प्रधान अशोक सलूजा, कोषाध्यक्ष शुभकरण, राजेंद्र चावला, केशव, सुरेंद्र बब्बर, निर्मल कांडा, काली बाबा, बिशंबर खुंगर, मनोज सोनी, वेद प्रकाश कामरा
इत्यादि मौजूद थे।
.png)