सिरसा विधायक एवं हलोपा सुप्रीमो ने की भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के पक्ष में वोट की अपील
Sirsa MLA and Halopa supremo appealed to vote in favor of BJP candidate Ashok Tanwar.

हलोपा एनडीए का घटक दल, सतातन धर्म और देश की रक्षा के लिए मोदी के साथ:गोपाल कांडा
तंवर बोले- ये चुनाव अब कांडा बंधुओं का है, गोबिंद मेरो है गोपाल मेरो है और हलोपा मेरी है
स्वार्थ के लिए दूसरे राजनीतिक दल ले रहे हैं किसानों की आड़, विरोधियों की होगी जमानत जब्त
चुनाव के बाद श्रद्धालुओं की चार ट्रेन लेकर सिरसा से जाएंगे अयोध्या:गोपाल कांडा
विधायक गोपाल कांडा ने जन-जन का सम्मान किया है, लोक हित में काम किया है: गोबिंद कांडा
सिरसा, 14 अप्रैल। सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने जिलाभर से आए हरियाणा लोकहित के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हलोपा में धर्म है और धर्म के साथ राजनीति करती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देश का विश्व में मान सम्मान बढ़ा है, सतातन धर्म और देश की रक्षा के लिए हलोपा मोदी के साथ खड़ी है और एनडीए का घटक हैं,, हलोप सिरसा सीटसे भाजपा उम्मीदवाद डा. अशोक तंवर का समर्थन करती है और इस सीट पर रिकार्ड मतों से कमल का फूल खिलाकर रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल स्वार्थ के लिए किसान की आड़ ले रहे है जबकि विरोधियों को पता है कि पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। इस बार आंकडा 400 पाोकर रहेगा।
वे हिसारियां बाजार स्थित हलोपा कैंप कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी मौजूद थे। इस बैठक में अपार भीड़ देखकर कांडा बंधु और तंवर गदगद दिखाई दिए। विधायक गोपाल कांडा ने सबसे पहले डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए साथ ही सभी को बैशाखी और डा. भीमराव अंबेडकर जयंती की बधाई दी साथ हर ऐलनाबाद के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री चौ. भागीराम के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हलोपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो एनडीए का हिस्सा है और हमें गर्व है कि हम एनडीए के साथी है, धर्म के बिना सच्ची राजनीति नहीं हो सकती, हलोपा में धर्म है और धर्म के साथ राजनीति करते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है आज पाकिस्तान आंख उठाकर देखने की हिम्मत तक नहीं करता। विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि वर्ष 2009 में उन्होंने चुनाव जीतने के बाद लूट खसोट की राजनीति बंद की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया बस एक ही शर्त भी कि मेरे सिरसा का कोई काम नहीं रूकना चाहिए और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने एक भी काम नहीं रूकने दिया जो कहा वह किया, मौजूदा सीएम नायब सैनी ने भी ऐसा ही आश्वसान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें सदैव प्यार दिया है, ऐलनाबाद उपचुनाव में किसान आंदोलन के बावजूद गोबिंद कांडा को 60 हजार मत मिले जिसके सराहना अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि डा. अशोक तंवर को जिताकर यी जीत मोदी की झोली में डालनी है। मोदी जी देश के लिए जीते है और देश को मजबूत करने में लगे है, देश की जनता इस बार 400 पार करके ही रहेगी। उन्होंने कहा कि हलोपा देश और धर्म की सेवा करती है और यही भाजपा की नीति है यही वजह है कि हलोपा भाजपा के साथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर कहा कि चुनाव के बाद सिरसा से श्रद्धालुओं की चार टे्रन लेकर अयोध्या जाएंगे। उन्होंने अशोक तंवर के हाथ उठाकर कार्यकर्ताओ से कहा कि तंवर का भारी मतों से जिताकर कमल का फूल खिलाना है।
सैलजा किसी क ी नही हो सकती
उन्होंने कहा कि कांगे्रस की ओर से सैलजा के नाम आ रहा है सैलजा का अब इस सीट पर कुछ भी नहंी बचा है, 30 साल बाद चुनाव मैदान में आ रही है। उन्होंने कहा कि खजांची परिवार में सैलजा का आना जाना था और कई बार तो डिनर भी नहीं पर होता था पर सैलजा ने चंडीगढ़ में खजांची परिवार के लोगों ही पहचानने से इंकार कर दिया था। ऐसा ही भागीरथ गुप्ता एडवोकेट के साथ हुआ। ऐसे में सैैलजा पर जनता कैसे भरोसा करेगी।
तंवर को जिताकर जीत मोदी जी की झोली में डालनी है
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि विधायक गोपाल कांडा ने कार्यकर्ताओं को जो भी दिशा निर्देश दिया है कार्यकर्ता उसका तन, मन और धन से पालन करेगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अशोक तंवर की जीत कम से कम छह लाख वोटो से होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। जिन नेताओं ने किसान आंदोलन को लेकर इस्तीफा देकर फिर चुनाव लड़ा था, मैंने 60 हजार वोट लेकर उनकी नींद उड़़ा दी थी अब उनकी सात पीढियां भी अब इस्तीफा देने के बारे में सपने में भी नहीं सोचेंगी। उन्होंने बताया कि विधायक गोपाल कांडा के प्रयास से सिरसा के हर गांव और सिरसा नगर के 31 वार्डो में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने अशोक तंवर को सिरसा भेजा है ऐसे में हमारा दायित्व है कि इस सीट पर कमल का फूल खिलाकर जीत मोदी जी झोली में डालनी है।
पूर्व सीएम मनोहरलाल और सीएम नायब सैनी ने जंक् शन बना दिया
भाजपा उम्मीदवार डा. अशोक तंवर ने कहा कि जैसे मोदी का परिवार है पैसे ही कांडा का परिवार है और दोनों ही देश के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांडा बंधुओं को लेकर उनके मन में कभी कुछ नहीं था और न है, तंवर कांडा बंधुओं के पीछे खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसे रेल की पटरी नहीं मिलती अगर मिलती है तो जंक् शन पर जाकर मिलती है, पूर्व सीएम मनोहरलाल और सीएम नायब सैनी ने उनके लिए जंक् शन बना दिया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव अब कांडा बंधुओं का है, अब गोबिंद मेरो है गोपाल मेरो है और हलोपा मेरी है।
इस मौके पर हलोपा प्रदेश सचिव कृष्णलाल सैनी, जिला प्रधान जय सिंह कुु सुंभी, सुरेश पचार, बाबूराम खिंचड, अनिल गनेरीवाला, गोपाल सर्राफ, डा हरिकृष्ण नढ़ा, सुरेंद्र मिंचनाबादी, वेद प्रकाश रानियां, संदीप घोडेला ऐलनाबाद, जगजीत सिंह पूर्व सरपंच रंगडी, भागीरथ गुप्ता एडवोकेट, हरमंदर मराड, प्रदीप मित्तल, अंजनी कनोडिया, अशोक नरूला, हरविंद्र सिंह मान, प्रदीप गुप्ता,नवदीश गर्ग, हरवंश नारंग, रामनारायण कक्क्ड, महेंद्र सेठी, नितिन सेठी, मनोज मकानी, सुनील कुमार, रोहताश वर्मा, रीना सेठी, राजेश गुज्जर, नीरू बजाज आदि मौजूद थे। हरविंद्र सिंह मान और श्याम भारती ने मंच संचालन किया।