logo

भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल: नीरज बंसल

One-sided atmosphere in favor of BJP: Neeraj Bansal
nn

सिरसा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज बंसल ने कहा कि भाजपा के पक्ष में देश व प्रदेश में एकतरफा माहौल है। जारी बयान में नीरज बंसल ने कहा कि सिरसा लोकसभा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पक्ष में

एकतरफा माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चहुंओर से उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बंसल ने कहा कि उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी

पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाओं से देश का कायाकल्प हुआ है। देश के आम आदमी को ताकत देने के लिए इस सरकार ने काम किया है। केंद्र की बीजेपी सरकार और हरियाणा की सरकार ने डबल इंजन

की तरह जिस ताकत से काम किया है, उससे देश और प्रदेश की चेतना लौटी है, आम आदमी उत्साहित हुआ है। उन्होंनेकहा कि इन तमाम नीतियों को लेकर कार्यकर्ता जन-जन के बीच में जाएं। बंसल ने

कहा पिछले दस वर्षों के शासनकाल में देश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ा है और समूचे विश्व में भारत का डंका बजा है। उन्होंने महिला कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रचार के दौरान महिला

मतदाताओं को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष कदम उठाए गए हैं। पिछले 5 वर्षों में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई गई हैं और आने वाले 5 वर्षों में 3

करोड़ लखपति दीदी बनाई जानी है। इसी तरह से हरियाणा में पंचायती राज प्रणाली में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक नीतियों पर देश व प्रदेश

की जनता एक बार फिर मुहर लगाकर विकसित राष्ट्र का सपना साकार करने में भागीदार बनेगी। बंसल ने 25 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram