logo

कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर: कर्ण चावला

If Congress government comes, women will get cylinder for Rs 500: Karan Chawla
nn

सिरसा।

सिरसा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में कोर्ट कॉलोनी में डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कर्ण चावला ने कहा कि

कांग्रेस सरकार के सत्त्ता में आते ही महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

चावला ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने अपनी कुनीतियों से देश की जनता को प्रताडि़त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

सरकार ने अपनी तानाशाही नीतियों से प्रत्येक वर्ग की आवाज को दबाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन होती है और जब-जब आवाम में रोष पैदा हुआ है, तब-तब जबरदस्त परिवर्तन हुआ है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बड़ा परिवर्तन देश में होगा और तानाशाही सरकार को जनता अपने वोट की चोट से सबक सिखाने का काम करेगी।

चावला ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी के कारण देश का ढांचा काफी बिगड़ गया है।

आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है।

ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि इस तानाशाही सरकार को सत्त्ता से बाहर करने के लिए अपने विवेक से मतदान करें।

इस अवसर पर बलविंद्र नेहरा, प्रो. आरसी लिम्बा, भूपेन्द्र सिंह, सुरेश, कमल, जीवन, सचिन, सूरज कंबोज, अशोक कैप्सूल, राज कुमार ग्रोवर, ललित सोनी, राजेश

दहिया, मुकेश दाहिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now