logo

रोहतक में आम आदमी पार्टी का बढ़ा परिवार

प्रदेश अध्यक्ष डॉ.  सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की मौजूदगी में हुए शामिल
 
ss
केंद्र सरकार और खट्टर सरकार ने 750 किसानों की शहादत पर आज तक भी शोक प्रस्ताव पास नहीं किया: डॉ.  सुशील गुप्ता
 
रोहतक में आम आदमी पार्टी का बढ़ा परिवार

बीजेपी, जेजेपी, कांग्रेस और इनेलो के 100 से ज्यादा पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष डॉ.  सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की मौजूदगी में हुए शामिल

हरियाणा में हर साल 50 हजार करोड़ का घाटा, जनता पर 4 लाख करोड़ का कर्ज: डॉ.  सुशील गुप्ता

केंद्र सरकार और खट्टर सरकार ने 750 किसानों की शहादत पर आज तक भी शोक प्रस्ताव पास नहीं किया: डॉ.  सुशील गुप्ता

राजस्थान में 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने की बात कर रहे सीएम खट्टर, हरियाणा की जनता महंगे सिलेंडर खरीदने को मजबूर : अनुराग ढांडा

इस बार आम आदमी पार्टी किलोई से भूपेंद्र हुड्डा को हराने का काम करेगी: अनुराग ढांडा

सांपला, रोहतक/ 19 नवंबर

आम आदमी पार्टी का परिवार पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में रविवार को रोहतक में बीजेपी, जेजीपी, कांग्रेस और इनेलो के 100 से ज्यादा पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ.  सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की उपस्थिति में आयोजित जनसभा में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। कार्यक्रम का आयोजन किसान विंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण घुसखानी और डॉ. प्रमिला आर्या ने किया।

इस दौरान दसौर खेड़ी के पूर्व सरपंच कृष्ण नंबरदार इनेलो छोड़कर, पूर्व एमएलए प्रत्याशी प्रदीप सांगवान बहुजन महा पार्टी छोड़कर, जेजेपी से रामकिशन, बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैली शर्मा, पंचायत मेंबर मंजीत, कांग्रेस से राजेश खटक और आशा वर्कर मीना कुमारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने जनसभा में कहा कि हरियाणा में हर साल 50 हजार करोड़ का घाटा होता है। वहीं प्रदेश की जनता पर लगभग 4 लाख करोड़ का कर्ज है। प्रदेश में न बिजली फ्री, न मेडिकल सुविधाएं फ्री, न शिक्षा फ्री है। फिर भी हरियाणा सरकार ने प्रदेश को कर्जदार बना दिया है। वहीं हरियाणा के एक तरफ दिल्ली है और दूसरी तरफ पंजाब है। दिल्ली और पंजाब के स्कूलों फ्री शिक्षा, फ्री बिजली और फ्री मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक सरकार ने सांपला में मंडी तुड़वाने का काम किया था, बीजेपी की सरकार ने मंडियों को परमानेंट बंद करने की साजिश की। 750 किसानों की शहादत के बाद काले कानूनों को वापस लिया गया। बीजेपी की केंद्र सरकार और खट्टर सरकार ने किसानों की शहादत पर आज तक भी शोक प्रस्ताव पास नहीं किया। बीजेपी का किसानों को एमएसपी देने का वादा भी जुमला साबित हुआ। हरियाणा की जनता भी शिक्षित और विकसित हरियाणा चाहती है। ये आजादी की दूसरी लड़ाई है, पहली में गोरों को भगाया और अब इन चोरों को भगाने की बारी है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर भाजपा के लिए प्रचार करने राजस्थान गए हुए थे और कह रहे थे कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आने पर गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। मैंने सीएम खट्टर से पूछा कि हरियाणा में पिछले 9 साल से भाजपा की सरकार है, 450 रुपए में हरियाणा के लोगों को गैस सिलेंडर क्यों नहीं देते? सीएम खट्टर राजस्थान में जाकर कहते हैं कि गेहूं पर एमएसपी के साथ बोनस देकर 2700 रुपए में खरीद करेंगे।

 उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर राजस्थान के लोगों को बेवकूफ समझ रहे थे। जबकि हरियाणा में किसानों को 150 रुपए बढ़ा कर देने के बाद भी सिर्फ 2275 रुपए मिलते हैं और राजस्थान के किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल दाम क्यों नहीं मिल सकता। ये लोग केवल सरकार बनने से पहले झूठ बोलते हैं।

उन्होंने कहा अनिल विज कहते है भूपेंद्र हुड्डा के लिए जेल में कमरा तैयार है। आज तक कांग्रेस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। कहीं ऐसा तो हो जो कमरा भूपेंद्र हुड्डा के लिए तैयार किया था एक साल बाद अनिल विज को न जाना पड़े। जब आम आदमी पार्टी की सरकार होगी एक एक लूटेरा सलाखों के पीछे होगा।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा 300 यूनिट बिजली देने की कह रहे हैं, जब भूपेंद्र हुड्डा 10 साल तक सीएम रहे तब क्यों नहीं दी। तब उनका हाथ किसने पकड़ा था। जब आप सता में थे तब तो लोगों के लिए काम नहीं किया और अब लोगों को बरगला रहे हैं। प्रदेश की जनता समझ चुकी है।आम आदमी पार्टी गढ़ तोड़ने का काम करती है। जनता आम आदमी पार्टी का चुनाव लड़ती है। इस बार आम आदमी पार्टी किलोई से भूपेंद्र हुड्डा को हराने का काम करेगी। हरियाणा की जनता भी इस बार दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram