logo

संगीतमयी श्रीराम कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

जीवन का आधार ही राम का नाम है: जयदेव दाधिच महाराज

ss
श्री राधे कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट व समस्त नगर निवासियों के सहयोग से शहर के कंगनपुर रोड स्थित फौजी चौक पर आयोजित की जा रही संगीतमय श्री राम कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

संगीतमयी श्रीराम कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा


जीवन का आधार ही राम का नाम है: जयदेव दाधिच महाराज


सिरसा।

श्री राधे कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट व समस्त नगर निवासियों के सहयोग से शहर के कंगनपुर रोड स्थित फौजी चौक पर आयोजित की जा रही संगीतमय श्री राम कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भव्य कलश यात्रा श्री बालाजी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न गलियों से होते हुए फौजी चौक स्थित कथा स्थल पर पहुंची। नगर वासियों ने अनेक स्थानों पर कलश यात्रा का पुष्प वषा से स्वागत किया।

कथा व्यास जयदेव दाधिच महाराज ने कहा कि राम नाम अविनाशी है। उन्होंने कहा कि दुनियां चाहे इधर की उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए, पर राम नाम ज्यों का त्यों बना रहेगा। दाधिच महाराज ने कहा कि राम नाम की महिमा कभी कम नहीं होगी, बल्कि दिन-प्रतिदिन इसी महिमा बढ़ती ही जाएगी।  प्रभु श्रीराम स्वयं कह गए राम से बड़ा राम का नाम है। जो बात स्वयं राम कह गए वो कैसे गलत हो सकती है।

कथाव्यास ने कहा कि जीवन का आधार ही राम नाम है। ये संसार चल ही राम नाम से रहा है। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है, वो राम नाम में समाहित है। श्री राधे कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान माया चॉयल व उपप्रधान बलजिंद्र जोसन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कथा 9 दिनों तक चलेगी। उन्होंने बताया कि जयदेव दाधिच महाराज कथा का वाचन करेंगे।

कथा का समय दोपहर 2.15 से सांय 5.15 बजे तक रहेगा। कथा 18 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगी। 27 नवंबर को कथा का हवन यज्ञ से समापन होगा। हवन यज्ञ के उपरांत भंडारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे समयानुसार कथा में आकर कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram