logo

Weather Update Today: हरियाणा मे अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम,दिल्‍ली सहित इन राज्‍यों में मानसून की अच्‍छी बारिश…

Hardum Haryana New Dehli – दिल्ली NCR सहित महाराष्ट्र, गुजरात में मानसून की सक्रियता बढ़ गई। कई शहरों में भारी बारिश देखी जा रही है। वहीं, हरियाणा में बारिश का इंतजार है। हालांकि मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम में थोड़ा होगा। तेज बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा के कुछ …
Weather Update Today: हरियाणा मे अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम,दिल्‍ली सहित इन राज्‍यों में मानसून की अच्‍छी बारिश…
Hardum Haryana New Dehli – दिल्‍ली NCR सहित महाराष्‍ट्र, गुजरात में मानसून की सक्रियता बढ़ गई। कई शहरों में भारी बारिश देखी जा रही है। वहीं, हरियाणा में बारिश का इंतजार है। हालांकि मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम में थोड़ा होगा। तेज बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा के

 कुछ बार्डर पर हो रही है बारीश।

 

 

 

 फिर सक्रिय हुआ मानसून

 

 हरियाणा में मानसून एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। फरीदाबाद में जमकर बारिश हुई। वहीं, करनाल, पानीपत सहित कई शहरों में बादल छाए रहे। अब बुधवार को एक बार फिर तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। ऐलनाबाद से सटे खिनानिया नोहर साईड बरसात हो रही है।

 

 क्‍या कहते हैं मौसम विभाग के अधिकारी

 

 मौसम विभाग का कहना है कि देश के अन्य भागों में टर्फ रेखा उत्तरी क्षेत्र में स्थित होने के चलते अब उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली आदि क्षेत्रों में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। अब आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा में मानसून की मेहरबानी कायम रहने की आशा है।

 इन राज्‍यों में भारी बारिश

 

 गुजरात, कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तेज बरसात का मौसम 14 जुलाई तक है। वहीं, मध्य व नजदीक के प्रायद्वीपीय भारत में फिलहाल जारी रहने की आंशका है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी यही स्थिति है तो दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, असम, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश जारी है।

 पंजाब में दो दिन अच्‍छी बारिश की आंशका

 

 लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। 13 और 14 जुलाई को पंजाब में अच्छी वर्षा के आसार हैं। 14 से 16 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 13 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़, केरल, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में यह स्थिति देखी जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">