पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह कर बनी फातिमा ! अब 5 महीने बाद फिर से हिंदुस्तान पहुंची अंजू !
Anju became Fatima after marrying Nasrullah in Pakistan! Now Anju reached India again after 5 months!
HARDUM HARYANA NEWS
Anju News
पिछले दिनों पाकिस्तान का बॉर्डर पार कर अपने बच्चों संग भारत में आई सीमा हैदर का मामला काफी सुर्ख़ियों में रहा था। आये दिन हर जगह सीमा-सचीन की लव स्टोरी सुर्ख़ियों में छाई हुई थी। उसके कुछ समय बाद राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू भारत से पाकिस्तान चली गई।
Also Read - मीनू बेनिवाल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू पाकिस्तान से बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट आई। वह जुलाई में अपने पति से यह कहकर घर से चली थी कि वह जयपुर में अपनी किसी दोस्त की शादी में जा रही है लेकिन पांच महीने पहले वह अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान में पहुंच गई थी।
वहां उसने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था और इस्लाम कबूल करने के बाद अपना नाम बदल कर फातिमा रख लिया । सीमा हैदर के बाद यह मामला देशभर में चर्चाओं का विषय बना था।
बताया जा रहा है कि अंजू अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने के लिए भारत आई है। अंजू के बच्चे अभी पहले पति अरविंद के पास हैं। माना जा रहा है कि अंजू और उनके पहले पति अरविंद के बीच विवाद बढ़ सकता है।
अरविंद मीडिया में यह बात कह चुके हैं कि वह अब अंजू को अपने साथ नहीं रखेंगे, हालांकि बच्चे अपने पास ही रखने की बात अरविंद ने कही थी। ऐसे में अभी यह तय नहीं है कि भारत लौटने के बाद अंजू किसके साथ रहेगी ।