कलयुग में पापों से मुक्ति केवल गाय की सेवा से ही मिल सकती है: कृष्ण खोथ

सिरसा।
गोपाल गोवंश सेवा समिति अरनियंवाली में ग्रामीणों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
गाशाला के प्रवक्ता बृजलाल सुथार ने बताया कि अभियान का शुभारंभ गांव के सरपंच कृष्ण खोथ ने किया।
गांव के सरपंच कृष्ण खोथ ने कहा कि गौमाता हमारी आस्था की केंद्र बिंदू हैं। इसका स्थान सदैव स्वच्छ रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गाय हमारे लिए सिर्फ एक जानवर नहीं है, यह हमारी भावनाएं हंै और हमारी बहुत सारी भावनाएं गाय में निहित है।
उन्होंने कहा कि कलयुग में पापों से मुक्ति केवल गाय की सेवा से ही मिल सकती है।
खोथ ने कहा कि हिंदु पौराणिक कथाओं के अनुसार गायब एक पवित्र जानवर है और भारतीय संस्कृति में इसका स्थानी पूजनीय है।
पुराने समय में गाय के गोबर का उपयोग हर घर में ईंधन और घरों के फर्श के रूप में किया जाता था।
उन्होंने कहा कि गाय का धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। इससे हमें दूध और डेयरी उत्पाद भी मिलते हंै, जो हमारे शरीर के विकास के लिए
बहुत आवश्यक है। इस मौके पर ग्रामीणों व गौभक्तों ने करीब दो से ढाई घंटे की मेहनत से पूरे गौशाला प्रांगण को चकाचक कर दिया। प्रवक्ता बृजलाल सुथार ने
बताया कि छुट्टी के दिन गौभक्त व युवा गौशाला में सफाई अभियान के साथ-साथ गौसेवा के लिए भी आते हंै। इस मौके पर भागाराम सुथार, पवन वर्मा, रोहताश
कस्वां, मांगेराम मित्तल, बिलू वालिया, मांडाराम राव, बलवान सहित काफी संख्या में गौसेवक उपस्थित थे।