logo

गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर हमले

विदेशी छात्रों पर हमले के बाद अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया,
BReaking news

गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर हमले के बाद अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया, "विश्वविद्यालय में करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। छात्रों में ज्यादातर अफ्रीका से हैं कुछ अफगानिस्तान श्रीलंका और बाकी देशों से भी हैं। A बलॉक में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं। जहां रात को करीब 10:30 बजे छात्र नमाज पढ़ रहे थे। कुछ 20 से 25 लोग आए। उन्होंने कहां कि यहां क्यों नमाज पढ़ रहे हो, मस्जिद में नमाज पढ़नी चाहिए इस पर उनकी कुछ बहस हुई। फिर बाहर से आए लोगों ने पत्थर फेंके, कमरों में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। हमने 20-25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली है। जो भी लोग मामले में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति की पहचान हो गई है बाकियों की भी शिनाख्त की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्तिथि नियंत्रण में है....घटना में 2 लोग अस्पताल में हैं, एक छात्र श्रीलंका और एक तजाकिस्तान से है।

"पटना, बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ था क्या? इसी को असल माफिया राज कहते हैं। अद्भुत है कि सरकार बदलते ही एडमिट कार्ड के पीछे उत्तर लिखे हैं। देश में ऐसा कहीं नहीं हुआ। कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते हैं लेकिन हकीकत में क्या हो रहा है। 70 दिनों में 2 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र हमने बांटा एक पेपर लीक हुआ हो तो बता दें। इनका राज आते ही फिर से पेपर लीक...

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा...मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, भाजपा की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है...भाजपा में जाते ही CM  कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है...

जम्मू: DPAP के अध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा, "मैं चुनाव आयोग और सरकार से निवेदन करूंगा कि चुनाव खत्म होने के 1 महीने के बाद विधानसभा चुनावों की कार्रवाई होनी चाहिए। तब तक यहां चुनाव हुए पूरे 10 साल हो जाएंगे जो वनवास के करीब है। तब शायद जम्मू-कश्मीर के वोटरों और नेताओं का वनवास खत्म होगा।"

मुंबई: BMC कार्यकर्ताओं ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत करने वाले बैनर और होर्डिंग्स हटाए।

कल चुनाव आयोग ने देश में आम चुनावों की घोषणा की है। चुनाव की घोषणा के बाद तय समय के अंदर राजनीतिक बैनर हटाने होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">